
Written by
चंदन सिंह
जनपद हरदोई के कोतवाली हरपालपुर स्थित ककरा तिराहे पर एक मेडिकल संचालक को कुछ दबंग ने जमकर गाली गलौज किया जब मेडिकल संचालक के द्वारा मना करने पर उसके साथ हाथापाई कर और मारपीट की पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और जांच शुरू कर दी गई है। आपको बताते चलें ककरा निवासी सलमान पुत्र सगीर उम्र 25 वर्ष ने बताया है कि वह अपने मेडिकल की दुकान पर बैठे थे तभी गांव का अंकित देवल वहां आया और गाली गलोज करने लगा जब सलमान के द्वारा मना किया गया तब आरोपी अंकित देवल ने लात घुसो और डंडे से मारपीट शुरू कर दी इस हमले से सलमान के शरीर पर कई जगह चोटे आई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है ।









