Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोया हुआ मोबाइल किया बरामद, मालिक को सौंपा

Author Image
Written by
सत्य प्रकाश अवस्थी

(मछरेहटा (सीतापुर), 12 फरवरी 2026।)

जनपद सीतापुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे खोए/लावारिस मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान के तहत थाना मछरेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के मार्गदर्शन में थाना मछरेहटा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।

मोहल्ला कजियारा, कस्बा व थाना मछरेहटा निवासी मो. एहराज पुत्र मो. हनीफ ने अपने मोबाइल फोन के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। उनका OPPO A94 मोबाइल फोन दिनांक 26 दिसंबर 2025 को कस्बा मछरेहटा में कहीं गिर गया था।

पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रैक कर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी करने वाली टीम में मछरेहटा थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता, उ0नि0 इरशाद अहमद एवं का0 सतेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

सीतापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp