Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

जनपद सीतापुर के थाना मछरेहटा क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यह हादसा भारा सैनी चौराहे से लगभग 200 मीटर आगे, जलालपुर–मछरेहटा रोड पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपने घर के पास  खड़ी दो महिलाओं को जलालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान शालू पाल पत्नी कौशल पाल निवासी सटेलिया (जटपुरवा) तथा रामपती पत्नी छत्रपाल (55 वर्ष) निवासी कुनेहटा, लक्ष्मी रामपुर के रूप में हुई है।

(मृतक : शालू पाल)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर महिलाओं को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

(मृतक: रामपती)

सूचना मिलते ही थाना मछरेहटा के थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

गौरतलब है कि जलालपुर–मछरेहटा मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp