Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Author Image
Written by
Amit Swarnkar

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी और इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने तेजतर्रार अंदाज में 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी अंत में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूत किया।

न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को 1-1 सफलता मिली।

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने 2007, 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। साथ ही भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी अब विश्व विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp