Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : सीएम योगी की माँ पर टिप्पणी को लेकर विरोध, हिंदू सेवा सुरक्षा संघ ने फूंका पुतला और कार्रवाई की उठाई मांग

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सीतापुर में हिंदू सेवा सुरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि यह बयान रमजान के दौरान आयोजित एक धार्मिक सभा में दिया गया था, जहां मौलाना गौहत्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लागू सख्त कानूनों पर अपनी राय रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गाय को ‘मां’ मानने की हिंदू परंपरा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर टिप्पणी की। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई जगहों पर लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

सीतापुर में हिंदू सेवा सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य बाजार से लालबाग चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला फूंका और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उनका कहना है कि यह केवल मुख्यमंत्री का ही नहीं बल्कि संत परंपरा और सनातन धर्म की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेश के अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन करेगा।

इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने बयान की निंदा करते हुए समाज में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp