
सिधौली/सीतापुर।
सीतापुर जनपद के सिधौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपालपुर के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार बाइक घुसने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसही दी घाट सेमौरी गांव के चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक जयपालपुर के पास सड़क किनारे खड़े अनाज से लदे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल युवकों की पहचान पिंटू, छोटेलाल, विनोद और सरोज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उनकी देखभाल में जुट गए।

थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि जयपालपुर के पास हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही









