
सीतापुर/सिधौली, 10 मार्च 2026। सिधौली के पदमालान में लोकप्रिय विधायक मनीष रावत के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक मनीष रावत ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया तथा होली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में सिधौली नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, मंडल अध्यक्ष अटरिया अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष कसमंडा सोनू शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गोंदलामऊ सर्वेश रावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल महामंत्री अटरिया प्रभाकर विक्रम सिंह, रमाकांत मिश्रा, महेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री कसमंडा सुन्दर गुप्ता, मंडल महामंत्री सिधौली उपेंद्र त्रिपाठी व दुर्गेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में अटरिया संयोजक अक्षय श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, मंडल मंत्री विजय कुमार मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष उदय राज सिंह, मंडल मंत्री राम देवी रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी और समाज में प्रेम, भाईचारे व एकता का संदेश दिया।









