
लखीमपुर खीरी। निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम दुलही निवासी रिटायर्ड नायब तहसीलदार हाजी शफीक अहमद (72 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के लिए लखनऊ स्थित आईकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिजनों के मुताबिक हाजी शफीक अहमद का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव दुलही (जनपद लखीमपुर खीरी) के कब्रिस्तान में इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. आर.ए. उस्मानी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मगफिरत और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की दुआ की है।










