Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन, रुद्राष्टकम के साथ की पूजा-अर्चना

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी ने सिधौली स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रुद्राष्टकम शिव स्तुति का पाठ करते हुए भगवान शिव का भव्य दर्शन किया और मंदिर परिसर में स्थित श्रीराम दरबार, श्री राधा-कृष्ण भगवान, श्री मुक्तेश्वर महादेव, श्री नवग्रह, जगत जननी मां दुर्गा तथा श्री शनि देव महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके साथ कई मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें अटरिया मंडल अध्यक्ष श्री अमित सिंह, अटरिया मंडल महामंत्री श्री प्रभाकर विक्रम सिंह, उनके भाई महेंद्र विक्रम सिंह, कसमंडा मंडल अध्यक्ष श्री सोनू शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, उदयराज सिंह और विकास मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर भगवान सिद्धेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस मौके पर श्री राजेश शुक्ला ने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर हमारी प्राचीन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। हम सभी का दायित्व है कि अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा और सेवा का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से देश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और मंदिर के पुजारियों को श्रद्धानुसार दान भी दिया। कार्यक्रम का संचालन अटरिया मंडल महामंत्री श्री प्रभाकर विक्रम सिंह ने किया।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp