Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद संतकबीरनगर को IGRS व CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में मिला क्रमशः प्रथम व पांचवा स्थान; पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनसुनवाई प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने IGRS (Integrated Grievance Redressal System) और CM डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में क्रमशः प्रथम व पांचवा स्थान प्राप्त किया है । इस उपलब्धि को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ने IGRS सेल/सीएम डैशबोर्ड में तैनात प्रभारी उ0नि0 श्री रजनीश राय, उ0नि0 श्री ब्रजेश सिंह तथा उनकी टीम के सदस्यों हे0का0 आदर्श श्रीवास्तव, का0 विकास यादव, का0 धनंजय शर्मा, का0 लल्लन पाल तथा हे0का0 धृष्टधुम्न सिंह, का0 चन्दन कुमार साहनी (सीएम डैशबोर्ड ) को उनकी कार्यकुशलता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

महोदय ने बताया कि जन शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करना और फीडबैक में जनता की संतुष्टि प्राप्त करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे इस टीम ने अपनी मेहनत से संभव कर दिखाया । सम्मान प्रदान करते हुए महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों के समर्पण की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

“यह उपलब्धि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। हमारा लक्ष्य न केवल रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि जिले का हर पीड़ित व्यक्ति न्याय से संतुष्ट होकर लौटे।” — पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर

IGRS सेल ने शिकायतों के निस्तारण में न केवल गति (Speed) का ध्यान रखा, बल्कि गुणवत्ता (Quality) मानकों पर भी खरा उतरते हुए डिफ़ॉल्टर की संख्या को शून्य पर बनाए रखा। जनपद की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जनमानस में भी हर्ष व्याप्त है।

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट
आज फोकस में

सीतापुर : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले—सनातन पर संकट आया तो देश पर आएगा संकट

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
आज फोकस में

सीतापुर : जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम सख्त, पोषण योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash
आज फोकस में

UGC Faces Allegations of Political Bias, Withdraws Modi Selfie Point Designs After Backlash

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही
आज फोकस में

सीतापुर : कसमण्डा ब्लॉक कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज
आज फोकस में

जालौन : कुठौंद थानाध्यक्ष की संदिग्ध मौत मामला: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में, SIT जांच तेज

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर
आज फोकस में

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का कहर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 14 मार्च 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp