
महामाया राजकीय महाविद्यालय सीतापुर में आर जी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में स्वास्थ्य, नीट, सी यू ई टी (यू जी) एवं जीकप परीक्षा फार्मेसी में प्रवेश हेतु और भविष्य की चुनौतियों से निपटने हेतु 47वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विद्यार्थी नीट एवं फार्मेसी की तैयारी हेतु कुल 37 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में न्यूरोप्लास्टी एंड व्यवहार कंडीशनिंग विषय पर 1 घंटे 30 मिनट का विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डिजिटल बोर्ड पर पॉवर पॉइंट के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्नों पर विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया।
*नीट और फार्मेसी की तैयारी के लिए विशेष व्यवस्था*
नीट और फार्मेसी की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को सप्ताह में 10/15 प्रश्न विद्यालय के माध्यम से 24 मई, 2025 से निरंतर दिए जा रहे हैं, जिनकी संख्या कक्षा 12 में 862 तथा कक्षा 11 में 650 हो गई है। इन प्रश्नों के उत्तर और विश्लेषण के समाधान के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है। साथ ही, ट्रस्ट की तरफ से इन परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है।
आर जी मेमोरियल ट्रस्ट की परिकल्पना है कि इन विद्यार्थियों को भविष्य की तैयारी में किन विधियों को प्रयोग करते हुए, स्वावलंबी बनते हुए चिकित्सा एवं फार्मेसी में प्रवेश हेतु प्रथम प्रयास में ही सफलता मिल सके और समाज में एक प्रतीक बनकर इस क्षेत्र का चौतरफा विकास हो सके।









