
रिपोर्ट नफीस अहमद
हरदोई बिलग्राम क्षेत्र के जफरपुर पुलिया के पास स्थित एक झोपड़ी में शुक्रवार को अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाफरपुर पुलिया के पास लाला नामक व्यक्ति की झोपड़ी में अचानक धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

बताया जा रहा है कि झोपड़ी में रखा खाने-पीने का राशन और घरेलू उपयोग का अन्य सामान पूरी तरह जल गया, जिससे पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है। आग की लपटें उठती देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पीड़ित का जरूरी सामान जल जाने से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग भी उठ रही है।









