Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : संदिग्ध हालात में दिल्ली में मछरेहटा के मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र के कटरा मिर्जापुर गांव में शनिवार दोपहर जैसे ही 32 वर्षीय अविनेश पुत्र रामस्वरूप का शव पहुंचा, परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि अविनेश पिछले करीब दो वर्षों से दिल्ली के कांगन खेड़ी, छावला इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था और परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

परिजनों के अनुसार, जब शव घर लाया गया तो उसकी नाक से खून बह रहा था और हाथ-पैरों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा हाथ और मुंह पर काटने जैसे निशान भी पाए गए, जिससे परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के पिता रामस्वरूप ने अपनी बहू सुमन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मछरेहटा थाने में लिखित शिकायत दी है। परिवार का कहना है कि घटना के पीछे किसी प्रेम प्रसंग की आशंका भी हो सकती है।

अविनेश अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp