
*हरदोई/अरवल*: थाना अरवल क्षेत्र के ऐडा गांव में जानवर निकालने के विवाद को लेकर मां-बेटे पर हमला हो गया। परिवार के ही दो लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 2 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*पूरा मामला*: ऐडा गांव निवासी 34 वर्षीय सीमा, पत्नी रामलडैते ने पुलिस को बताया कि यह घटना 10 जून की दोपहर 1 बजे हुई। गली में जानवर निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद परिवार के लाल बहादुर और सुनील लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे।
सीमा ने जब गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा। अपनी मां को बचाने आए उसके बेटे अंशुल को भी मार-पीटा गया। इस हमले में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
*पुलिस कार्रवाई*: पीड़ित सीमा की तहरीर के आधार पर अरवल पुलिस ने परिवार के ही लाल बहादुर और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सह संपादक चन्दन सिंह
*जनता का भरोसा न्यूज चैनल, हरदोई*








