Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : सीएचसी मछरेहटा में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा (सीतापुर)। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मछरेहटा परिसर में भव्य भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश एवं समस्त स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके पश्चात कथावाचिका मोहिनी-किरण शुक्ला द्वारा हनुमान चालीसा, भजन एवं आरती का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर  तथा क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे। वहीं कृष्ण रस्तोगी एवं पंडित सुरेश कुमार शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।

भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ ठंडे पेयजल, स्वच्छता एवं बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश ने अतिथियों एवं क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं का पटका एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp