Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : थाना मछरेहटा में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन, विधायक रामकृष्ण भार्गव ने किया शुभारंभ

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा, सीतापुर। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार, 23 जून 2026 को थाना मछरेहटा परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी (CO) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भंडारे से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित दिनेश अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। हवन में थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ सम्मिलित हुए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इसके उपरांत विधायक रामकृष्ण भार्गव, थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, स्वच्छता एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसकी लोगों ने सराहना की। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

भंडारे में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। धार्मिक आस्था और जनसेवा के इस संगम ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया तथा श्रद्धालुओं ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp