
*विशेष रिपोर्ट: अखण्ड प्रताप सिंह*
*जनता का भरोसा न्यूज नेटवर्क*
*कन्नौज: शांति और कानून-व्यवस्था को लेकर सौरिख-सकरावा में पुलिस का पैदल मार्च, सीसीटीवी बढ़ाने के निर्देश*
*कन्नौज।* जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को सौरिख और सकरावा थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ दोनों थाना क्षेत्रों के बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
*सीटीवी और गश्त बढ़ाने के निर्देश*
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस के इस पैदल मार्च से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।









