
हरदोई-लखनऊ मार्ग के भीरीघाट मोड़ से है, जहाँ रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की लखनऊ से हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार कार से सीधी और भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार शोभित (पुत्र विशुन दयाल) निवासी गौरी सैयद तालिब की कछौना सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी तारा देवी (पत्नी सुनील कुमार) निवासी काशीनगर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कार चालक की पहचान लखनऊ निवासी हरदीप के रूप में हुई है। चश्मदीदों की मानें तो हादसा सिर्फ और सिर्फ रॉन्ग साइड आने की लापरवाही की वजह से हुआ। गलत दिशा में गाड़ी चलाना आज एक बार फिर मौत का जाल साबित हुआ है।
प्रशासन लगातार अपील करता है कि नियमों का पालन करें, लेकिन लोग अपनी जान हथेली पर लेकर सड़कों पर दौड़ते हैं और इसका खामियाजा ऐसे ही खौफनाक हादसों के रूप में भुगतना पड़ता है। अब सवाल यह है कि आखिर लोग कब सुधरेंगे और कब गलत दिशा में वाहन दौड़ाना बंद करेंगे?
लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह









