
Written by
अनुराग मिश्रा
हरदोई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अनुनय झा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई में कुल 66 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि _”हर शिकायत का निपटारा तय समय में और पूरी गुणवत्ता के साथ हो। किसी भी पीड़ित को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई में आई कुछ शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही कराकर फरियादियों को तत्काल राहत दिलाई।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।









