Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटा में चरी के खेत में बंधा मिला युवक, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट एटा जिला संवाददाता शिवम सिंह, एटा

 

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के पास चरी के खेत में एक युवक के बंधी हुई हालत में मिलने से गुरुवार को इलाके में सनसनी फैल गई।

 

ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक को रस्सी से बंधा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान जैथरा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

 

कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि युवक को किसने और किन परिस्थितियों में खेत में बांधा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। युवक के होश में आने के बाद ही घटना का पूरा खुलासा हो सकेगा।

 

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

जनता का भरोसा न्यूज़ एटा

रिपोर्टर शिवम सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp