
रिपोर्ट एटा जिला संवाददाता शिवम सिंह, एटा
एटा विकास की नई राह और जनसुविधा को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से अलीगंज विधानसभा के ग्राम नदराला में गुरुवार को अलीगंज-मैनपुरी मुख्य मार्ग पर लगभग 1000 मीटर लंबी आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान बारिश खान उर्फ बल्लू के नेतृत्व में विधायक जी का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि यह सड़क ग्राम नदराला और आसपास के क्षेत्र के लोगों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। साथ ही यह क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति भी प्रदान करेगी।ग्राम प्रधान बारिश खान उर्फ बल्लू सहित समस्त ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ग्रामवासियों ने कहा कि विधायक का स्नेह और विकास के प्रति प्रतिबद्धता क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।










