Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो ग्राम प्रधानों के बीच फंसा गांव किरतियापुर, जलभराव और टूटी सड़क से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन मौन

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

हरदोई

हरपालपुर

ग्राम पंचायत दयालपुर के गांव किरतियापुर का विकास दो ग्राम पंचायतों और दो ग्राम प्रधानों के बीच फंसकर रह गया है। नतीजा – गांव का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है और जलभराव के कारण ग्रामीणों को दलदल में से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गांव के दुर्गा मंदिर के दक्षिण स्थित संपर्क मार्ग की हालत सबसे खराब है। यह पूरे गांव का एकमात्र मुख्य रास्ता है, लेकिन यहां गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन लगभग बंद है। बरसात के बाद से मार्ग पर जलभराव हो गया है, जिससे कोटेदार रामप्यारी के घर तक जाने वाले रास्ते में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव दो पंचायतों की सीमा पर होने के कारण कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। एक तरफ दयालपुर पंचायत और दूसरी तरफ दूसरी पंचायत के प्रधान इस मार्ग को अपना नहीं मान रहे। इसी खींचतान में गांव का विकास पूरी तरह ठप है।

स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को रोज दलदल और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से मांग की है कि राजनीति से ऊपर उठकर तत्काल इस मार्ग का निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp