Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटा अलीगंज में डायल 112 की PRV नाले में घुसी, पुलिसकर्मियों पर नशे में होने के आरोप इंस्पेक्टर बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट शिवम सिंह, एटा

एटा कोतवाली अलीगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात डायल 112 की पीआरवी का बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यूपी डायल 112 की पीआरवी संख्या UP32 DG 8468 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों के बाहर बने नाले में जा घुसी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे पीआरवी अलीगंज क्षेत्र में गश्त पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर दुकानों के सामने बने नाले में उतर गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीआरवी का अगला टायर फट गया और गाड़ी का पिछला हिस्सा ऊपर उठ गया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि PRV किस तरह से नाले में फंसी हुई है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पीआरवी को नाले से बाहर निकलवाया।

*पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप*

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी गोपाल सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि पीआरवी में सवार पुलिसकर्मी नशे में थे। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने पास के एक ढाबे पर शराब पी थी और उसी हालत में गाड़ी चला रहे थे। गोपाल सिंह ने बताया कि “मैं रास्ते से आ रहा था, अगर गाड़ी मेरी तरफ आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित थी।”

वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि गाड़ी पहले से ही ब्रेकडाउन थी और तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में होने और ढाबे पर शराब पीने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इस पूरे मामले पर प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि “मामला संज्ञान में आया है। पीआरवी के नाले में जाने की सूचना मिली थी, गाड़ी को निकलवा लिया गया है। पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों और गाड़ी के ब्रेकडाउन होने की बात की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp