Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ बिजली चेकिंग करने गई टीम पर जानलेवा हमला, JE को लात-घूसों और बेल्चे से पीटा

Author Image
Written by
अभय अवस्थी

प्रॉपर्टी डीलर पर कुत्ता छोड़ने का भी आरोप, बिजलीकर्मियों ने किया थाने का घेराव

 

लखनऊ राजधानी के जानकीपुरम इलाके में बिजली विभाग की रेड टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। नहर रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां चेकिंग करने पहुंचे अवर अभियंता (JE रेड) अशोक कुमार वर्मा पर आरोपितों ने लात-घूसों और बेल्चे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने JE पर पालतू कुत्ता छोड़ने का भी प्रयास किया।एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इंदिरानगर के सर्वोदय नगर निवासी अशोक कुमार वर्मा विद्युत विभाग में JE हैं। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह टीम के साथ नहर रोड स्थित ‘वंशिका प्रॉपर्टी’ के मालिक अजय दीक्षित के यहां बिजली चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने पहुंचे थे। टीम में JE रेड राधेश्याम यादव, संविदा लाइनमैन आयुष गौर, शिवम यादव और मनीष कुमार शर्मा शामिल थे।पीड़ित JE का आरोप है कि जैसे ही टीम ने अजय दीक्षित से मीटर दिखाने को कहा, वह भड़क गया। आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर टीम पर हमला बोल दिया। JE अशोक कुमार वर्मा को लात-घूसों से पीटा गया और बेल्चे से वार किया गया। मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि आरोपितों ने JE पर पालतू कुत्ता छोड़ने की भी कोशिश की।घटना के बाद भड़के बिजलीकर्मियों ने जानकीपुरम थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने पीड़ित JE की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी की धाराओं में अजय दीक्षित के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 17 जून 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp