
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई के कद्दावर नेता और बेदाग छवि के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. अशोक बाजपेई को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हाल ही में उनकी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हुई बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।डॉ. अशोक बाजपेई हरदोई की जमीनी हकीकत से जुड़े नेता माने जाते हैं। लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहे बाजपेई की राजनाथ सिंह से मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार से इतर सियासी नजरिए से देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।मुलाकात के बाद कयासों का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डॉ. बाजपेई को केंद्र सरकार में कोई महत्वपूर्ण पद या किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस खबर के सामने आते ही हरदोई सहित प्रदेश भर में डॉ. बाजपेई से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक जमीन से जुड़े, बेदाग नेता को अगर बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो यह हरदोई के लिए गर्व की बात होगी।
डॉ. अशोक बाजपेई की गिनती प्रदेश के अनुभवी नेताओं में होती है। उनकी साफ-सुथरी छवि और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में ला सकती है। गृहमंत्री से मुलाकात के बाद इन अटकलों को और बल मिला है








