Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर (अटरिया) : कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (अरा) लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर थाना अटरिया में तैनात कांस्टेबल तेजवीर सिंह यादव के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रेषित शिकायती पत्र में कहा गया है कि कांस्टेबल तेजवीर सिंह यादव के खिलाफ लंबे समय से विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि वह गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न करने के साथ-साथ वन माफियाओं से कथित सांठगांठ कर अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान तथा क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को संरक्षण देने में संलिप्त रहे हैं। इसके अलावा उन पर अन्य अनियमितताओं और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, इन आरोपों के चलते करीब दो माह पूर्व संबंधित कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया था। हालांकि आरोप है कि लाइन हाजिर किए जाने के बाद भी उन्होंने पुलिस लाइन सीतापुर में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई और थाना क्षेत्र में सक्रिय बने रहे।

पत्र में यह भी कहा गया है कि कांस्टेबल ने कथित रूप से उच्चाधिकारियों को भ्रमित कर अपने लाइन हाजिर किए जाने के आदेश को निरस्त करा लिया, जबकि यह प्रक्रिया पुलिस नियमावली के अनुरूप नहीं बताई जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन (अरा) लोकतांत्रिक ने पूरे प्रकरण की गोपनीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर सत्यता सामने लाने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में भेजे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक (DGP), अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), मंडलायुक्त, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सीतापुर को भी प्रेषित की गई है।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp