Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज खड़े ट्रक में घुसी बाइक, इकलौते बेटे समेत दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Author Image
Written by
रोहित नंदन

शादी समारोह में वीडियो शूट करने जा रहे दो कैमरामैनों की सड़क हादसे में मौत

 

कन्नौज थाना क्षेत्र के तालग्राम कस्बा स्थित मोहल्ला गांधी नगर निवासी दो युवकों की शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में वीडियो शूटिंग करने के लिए बाइक से जा रहे थे। निकवा गांव के समीप बालाजी मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान सौरभ शाक्य (22 वर्ष) पुत्र रामनाथ शाक्य तथा अवनीश शाक्य पुत्र महेश शाक्य, निवासी मोहल्ला गांधी नगर, तालग्राम के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वीडियो शूटिंग का कार्य करते थे और एक शादी समारोह की बुकिंग में शामिल होने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट आरटीओ की चेकिंग चल रही थी, जिसके चलते एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दोनों युवकों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे से ट्रक में जा घुसी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि सौरभ शाक्य अपने पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी 18 वर्षीय बहन सलोनी है। हादसे के बाद माता गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अवनीश शाक्य अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाइयों के नाम शिशुपाल और रावेंद्र हैं। उसकी एक विवाहित बहन पिंकी है। उसकी माता फूलन देवी, जो दिव्यांग हैं, बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र यादव ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया तथा निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp