Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का समापन, विधि छात्रों को मिले प्रमाण-पत्र

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज से जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

 

कन्नौज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज द्वारा एलएलबी के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में समापन हुआ। समापन समारोह में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार झा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुजा सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

 

समारोह को संबोधित करते हुए नरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि विधि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की व्यावहारिक समझ भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं को न्यायालय की कार्यप्रणाली, विधिक सहायता तंत्र, मध्यस्थता केंद्र तथा कारागार भ्रमण के माध्यम से न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को निकट से समझने का अवसर मिला। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सुलभ न्याय दिलाने तथा विधिक जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

अनुजा सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, लगन और समर्पण के साथ विभिन्न गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अनुभव विद्यार्थियों के व्यावसायिक जीवन में उपयोगी साबित होगा।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp