Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई टड़ियावां इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय, क्षेत्र में बढ़ा कानून का खौफ

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट लखनऊ मंडल 2 संवाददाता राजकमल

 

हरदोई टड़ियावां थाना क्षेत्र में बीते कुछ समय से कानून-व्यवस्था और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिल रहा है। *प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन* के कार्यभार संभालने के बाद थाने की कार्यशैली में तेजी आई है, जिसका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले शिकायतों के निस्तारण में देरी की शिकायतें मिलती थीं। अब थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात सुनी जा रही है और मौके पर पुलिस टीम भेजकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकता शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण है।

 

इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन के निर्देश पर पुलिस टीम दिन-रात क्षेत्र में गश्त कर रही है। इसके चलते संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ी है और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार और अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है।

क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें न्याय के लिए बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

 

*प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन* ने बताया कि उनका उद्देश्य टड़ियावां क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना और जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इसके लिए थाने के सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp