Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज से जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

 

कन्नौज, 5 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रविवार को जनपद कन्नौज के सभी 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य मेले का विभिन्न नामित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

स्वास्थ्य मेले में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच एवं उपचार किया गया। इसके साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की जांच, संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से जनपद में कुल 1,736 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। इनमें 781 पुरुष, 713 महिलाएं तथा 242 बच्चे शामिल रहे। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत 47 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए।

 

मेले के सफल संचालन के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई, जिससे मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनके निकट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp