Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का सामान और नकदी बरामद की है।

 

कोतवाली क्षेत्र के बिरहाना निवासी योगेंद्र कुमार ने 1 जुलाई 2026 कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। उनका कहना था कि घर से जेवरात व नकदी चोरी हो गई है। तहरीर मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

सीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता पुत्र रामकिशोर, निवासी इंदिरानगर, शिवम पुत्र धर्मेंद्र और रहीश, दोनों निवासी हरिपुर्वा के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया, जिसमें:

– 3 जोड़ी पायल

– 4 जोड़ी बिछिया

– 2 अंगूठी

– 2,000 रुपये नकद शामिल हैं।

 

गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp