Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर, गोद का 3 माह का बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट फर्रुखाबाद जिला संवाददाता आयुष कुमार

 

फर्रुखाबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं पत्नी की गोद में मौजूद 3 माह का मासूम बिना खरोंच के बच गया।

 

नगरिया, शमसाबाद निवासी सचिन पुत्र रामनिवास अपनी पत्नी लक्ष्मी और 3 माह के बेटे के साथ बाइक से जसोदा स्थित ससुराल जा रहे थे। खुदागंज स्टेशन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए।

हादसे का सबसे भावुक पल तब आया जब लक्ष्मी की गोद में बैठा मासूम पूरी तरह सुरक्षित मिला। मौके पर मौजूद राहुल नामक युवक ने तुरंत बच्चे को गोद में लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। राहुल की इस सूझबूझ की हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को CHC कमालगंज लाया गया। डॉ. विकास पटेल, डॉ. मानसिंह वर्मा और डॉ. विनीश माथुर की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया।

 

उपचार के दौरान वार्ड बॉय अनिरुद्ध मिश्रा, विमल और फार्मासिस्ट अनिल उर्फ बंटू ने रक्तस्राव रोकने में अहम भूमिका निभाई।

  

शमसाबाद पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp