Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा में नए थानााध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने संभाला मोर्चा, पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना मछरेहटा में नवागत थानााध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार शाम पुलिस टीम के साथ कस्बे में व्यापक पैदल गश्त की। यह पैदल गश्त थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

पैदल गश्त के दौरान थानााध्यक्ष ने बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इस दौरान थानााध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक विजय शंकर मिश्रा, परसदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, उपनिरीक्षक कलीम, हेड कांस्टेबल आरिफ, हेड कांस्टेबल राजेंद्र चौधरी, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल सौरभ चौरसिया सहित थाना मछरेहटा का लगभग समस्त पुलिस बल एवं महिला आरक्षी भी मौजूद रहीं।

थानााध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस की यह पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp