Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Author Image
Written by
Chandan Singh

आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी *अनुनय झा* की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए डीएम ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन, गड्ढों की समय से तैयारी, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई, सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उनकी जीवित रहने की दर अधिकतम हो सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को भी कहा।

 

बैठक में विभागवार वृक्षारोपण के लक्ष्यों, पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में *मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल*, *अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी*, *नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार*, *जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार* सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

सह संपादक चन्दन सिंह कुशवाहा

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp