Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई इंप्लांट खरीद में अनियमितता के आरोप, हड्डी रोग विभागाध्यक्ष से हटाया गया चार्ज

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट लखनऊ मंडल 2 संवाददाता राजकमल

 

हरदोई हरदोई मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में इंप्लांट खरीद को लेकर उठे सवालों के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मप्रकाश से विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।

 

आरोप है कि फ्रैक्चर के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले रॉड, प्लेट, स्क्रू और फिक्सर जैसे इंप्लांट की खरीद प्रक्रिया में अनियमितता बरती जा रही थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भर्ती मरीजों के परिजनों पर *चीलपुरवा* स्थित एक विशेष दुकान से इंप्लांट खरीदने का दबाव बनाया जाता था।

 

आरोप यह भी है कि उक्त दुकान के पास वेंडर लाइसेंस नहीं था और सस्ते इंप्लांट लाकर मरीजों को अधिक दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे थे।

मरीजों के परिजनों की शिकायत है कि ऑपरेशन के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी, लेकिन ऑपरेशन में कौन सा इंप्लांट लगाया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती थी। कुछ परिजनों ने अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायत भी की है।

 

लगातार मिल रही शिकायतों, डॉक्टरों के बीच मतभेद और इंप्लांट खरीद प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

 

फ्रैक्चर के ऑपरेशन में हड्डी जोड़ने के लिए रॉड, प्लेट, स्क्रू और फिक्सर जैसे उपकरण लगाए जाते हैं। इन्हीं की खरीद को लेकर पूरा मामला विवादों में आया है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp