Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी आह्वान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन, कन्नौज में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक *विनोद कुमार* ने पुलिस लाइन परिसर में स्वयं पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाना व उसकी देखभाल करना प्रकृति के प्रति हमारा सच्चा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के लिए भी पूरी तरह संकल्पित है।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न प्रकार के सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को रोपे गए पौधों की केवल रोपाई तक सीमित न रहकर, उनकी नियमित देखभाल और पूर्ण संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई।

 

इस वृहद वृक्षारोपण अभियान में *अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन/तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रणव कुमार सिंह* सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्होंने अत्यंत उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp