Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर गोघना मारपीट कांड में किसान यूनियन का अल्टीमेटम, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोघना में भतीजी को विदा कराने पहुंचे चाचा और लड़की के पिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक एक भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई यदि नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की गई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।

किसान नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। यदि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने में देरी की, तो भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर थाना अटरिया से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेशभर के किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किसान यूनियन के आंदोलन की चेतावनी के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp