Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 अस्पताल सील, 2 को नोटिस

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

 

हरदोई जनपद में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर मल्लावां में रविवार को छापेमारी कर बिना लाइसेंस और बिना योग्य डॉक्टर के चल रहे अस्पतालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

 

नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश बाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने मल्लावां क्षेत्र में संचालित 6 अस्पतालों को सील कर दिया। सील किए गए अस्पतालों में *न्यू तुलसी, शांति पॉलीक्लिनिक, सूर्या हॉस्पिटल, सिटी लाइफ, नटराज हॉस्पिटल और न्यू लाइफ हॉस्पिटल* शामिल हैं।

 

वहीं *बेबी चिल्ड्रन और तुलसी हॉस्पिटल* को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये सभी अस्पताल बिना अनुमति और जरूरी मानकों के संचालित हो रहे थे, जिससे मरीजों की जान को खतरा था।

 

छापेमारी की खबर मिलते ही इलाके के अस्पतालों और क्लीनिकों में अफरा-तफरी मच गई। कई संचालक शटर गिराकर फरार हो गए।

 

स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp