Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई आस्तिक देव स्थान की गली बदहाल, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट सांडी ब्लॉक क्राइम संवाददाता अजय प्रताप सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

हरदोई। ब्लॉक सांडी के ग्राम श्रीमऊ में स्थित आस्तिक देव स्थान जाने वाली गली लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। गली में जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में गली की हालत और बदतर हो जाती है। कीचड़ और फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गली के निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आस्तिक देव स्थान जाने वाली इस गली का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके और श्रद्धालुओं को भी परेशानी न हो।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp