Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई और नियमित फिटनेस बनाए रखने का संदेश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन करने के बाद प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में उपलब्ध वाहनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा यूपी-112 सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp