Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पानी टंकी का वाल्व फटने से टला बड़ा हादसा, ऑपरेटर बाल-बाल बचा

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

 रिपोर्ट साण्डी ब्लाक संवाददाता जवाहर राजपूत

 

हरदोई सांडी कस्बे के इंदिरा पार्क में स्थित नगर पालिका की पानी की टंकी में मंगलवार को वाल्व फटने से हड़कंप मच गया। हादसे में टंकी की मरम्मत कर रहा ऑपरेटर बाल-बाल बच गया, लेकिन तेज पानी के बहाव से पूरा इलाका जलमग्न हो गया।

 

जानकारी के अनुसार टंकी की पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत मिली थी। ऑपरेटर समसुल लीकेज वाले वाल्व की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक अत्यधिक पानी के दबाव के कारण वाल्व की प्लेट फट गई। वाल्व फटते ही टंकी से पानी का तेज फव्वारा निकल पड़ा और ऑपरेटर समसुल उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई।

 

वाल्व फटने के बाद इंदिरा पार्क के मुख्य मार्ग सहित आसपास के क्षेत्र में सड़क पर पानी भर गया। आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। नगर पालिका द्वारा शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली इस टंकी में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।

 

मौके पर पहुंचे अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि “पोस्ट की पाइपलाइन का वाल्व लीक हो गया था। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। टीम लगी हुई है और कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जलापूर्ति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp