Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जनपद के 1576 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित हो रही पीएम पोषण योजना, बुधवार को बच्चों को वितरित किया गया दूध

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज 1576 विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना का संचालन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर एवं शैक्षिक विकास को सुदृढ़ बनाना है। इससे बच्चों की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता तथा एकाग्रता में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

 

जनपद के 1006 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, 259 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 194 कम्पोजिट विद्यालय, 39 सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, 4 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, 1 अनुदानित संस्कृत विद्यालय तथा 60 इंटर कॉलेज सहित कुल 1576 विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की नियमित निगरानी भी की जा रही है।

 

बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बुधवार को विद्यालयों में दूध वितरण की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद के सभी 1576 विद्यालयों में विद्यार्थियों को दूध वितरित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक दूध ग्रहण किया और विद्यालय परिवार ने इसे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पीएम पोषण योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन पहुंच सके। जनपद प्रशासन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp