Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

11 कुंडीय हनुमान महायज्ञ व मूर्ति स्थापना की तैयारियाँ तेज, जोगराज सिंह स्वयं कर रहे मार्ग सफाई

Author Image
Written by
Chandan Singh

*सह सम्पादक: चन्दन सिंह*

 

*पिहानी।* *श्री संकट मोचन हनुमत धाम* में आयोजित होने वाले *11 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ, भव्य मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव* की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

 

*मार्ग को बनाया जा रहा सुरक्षित*

आयोजन को सफल एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु *मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी जोगराज सिंह* स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं।

महायज्ञ में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने *जेसीबी मशीन* बुलवाकर *पिहानी-शाहाबाद मार्ग* पर *अमिरता फार्म हाउस* से मंदिर तक लगभग *2 किलोमीटर* मार्ग के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों की सफाई शुरू कराई है।

 

वर्षों से सड़क किनारे फैली झाड़ियों के कारण मार्ग संकरा हो गया था, जिससे वाहनों के आवागमन में कठिनाई और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अब झाड़ियों की सफाई के बाद सड़क *चौड़ी और सुरक्षित* दिखाई देने लगी है। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

 

*अन्य व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप*

मंदिर परिसर में *यज्ञशाला, मंडप, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा विशाल भंडारे* की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जोगराज सिंह लगातार आयोजन स्थल का निरीक्षण कर प्रत्येक व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 

क्षेत्र के श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर *श्रमदान* कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की *आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति* का भव्य प्रतीक बनेगा।

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp