Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साल पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, बांके से हमले में युवक की मौत, एक आरोपी हिरासत में

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई।

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के जीतपुरवा गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे चार साल पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना गांव के बाहर स्थित बाजार की है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  

 

मृतक की पहचान सोहित पुत्र कोमिल निवासी जीतपुरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बाजार में सोहित का गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने सोहित के सिर पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले में सोहित गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सोहित को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

चार साल पहले की घटना बनी हत्या की वजह

मृतक के पिता कोमिल ने बताया कि करीब चार साल पहले सोहित का चचेरा भाई आरोपी पक्ष के परिवार की एक लड़की को भगा ले गया था। पांच दिन बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था और लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच रंजिश बनी रही। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए सोहित की हत्या की गई।

 

हादसे के बाद गांव में हड़कंप

हत्या की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी*

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अमर सिंह और जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी अमर सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp