Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Oplus_131072
Author Image
Written by
Chandan Singh

 

हरदोई
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है यह घटना 20 जुलाई 2026 की रात को हुई थी

सैयद पुरवा मजरा सांडी देहात गांव निवासी 46 वर्षीय राकेश कुमार 20 जुलाई की रात करीब 8 30 बजे सांडी सब्जी मंडी से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे मेन रोड पर हनुमान मंदिर सांडी के सामने सांडी तिराहा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी

टक्कर से राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया

गंभीर चोटों के कारण राकेश कुमार को हरदोई से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान 21 जुलाई को दोपहर 2 00 बजे उनकी मौत हो गई

लखनऊ पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया मृतक के पुत्र पवन कुमार 21 वर्ष की तहरीर पर सांडी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp