Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कन्नौज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हरियाणा मार्का 43 पेटी अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के मार्गदर्शन एवं कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 जुलाई 2026 को पाल चौराहा अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (19 वर्ष) पुत्र असेसर राय निवासी ग्राम चकेशो, थाना महनार, जिला वैशाली (बिहार) तथा मनी कुमार (20 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र राय निवासी महुआ रामराय, थाना महुआ, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या BR 01 GP 0712 से 24 पेटी रॉयल ग्रीन और 19 पेटी सिग्नेचर ब्रांड की हरियाणा मार्का शराब बरामद की। इस संबंध में कोतवाली कन्नौज में मुकदमा संख्या 437/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पूछताछ में बड़ा खुलासा

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री कर मुनाफा कमाते थे। प्राप्त धनराशि को दोनों आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे और उसी से परिवार का पालन-पोषण तथा अपने शौक पूरे करते थे।

 

बरामदगी

 

– 24 पेटी रॉयल ग्रीन शराब

– 19 पेटी सिग्नेचर शराब

– पिकअप वाहन संख्या BR 01 GP 0712

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

– कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह

– प्रभारी निरीक्षक रंजना पाण्डेय

– मुख्य आरक्षी दुर्गेश

– उपनिरीक्षक राजेश कुमार रावत

– आरक्षी गजेन्द्र

– आरक्षी अर्जुन लाटियान

– आरक्षी सोनू कुमार

– आरक्षी सचिन कुमार

– रिजर्व आरक्षी अभिषेक सिंह

– रिजर्व आरक्षी अवधेश गिरि

– रिजर्व आरक्षी आनंद कुमार

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp