Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज, 27 जुलाई। पुलिस कार्यालय कन्नौज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को तत्काल निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर गहन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके प्रकरण के निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा कानून के दायरे में रहकर उसका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp