Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज ईवीएम की सुरक्षा में शिथिलता बर्दाश्त नही DM ने किया वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण 360 कंट्रोल यूनिट सुरक्षित रखी गईं

Author Image
Written by
रोहित नंदन

रिपोर्ट कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह,

 

 

कन्नौज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, बैलट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट कक्ष, अग्निशमन उपकरण, डबल लॉक प्रणाली, सीलिंग व्यवस्था तथा वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा का बारीकी से परीक्षण किया।

कंट्रोल रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु पाए गए। 24×7 सतत निगरानी और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए वेयरहाउस परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आवंटित जिला निर्वाचन कार्यालय, इटावा से प्राप्त 360 कंट्रोल यूनिट को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्कैन कर सुरक्षित रूप से वेयरहाउस में रखवाया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp