
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज विधान भवन, लखनऊ में एक साथ 4 अहम कार्यों का उद्घाटन किया।
विधान परिषद मण्डप का सौंदर्यीकरण- परिसर को आधुनिक और आकर्षक रूप दिया गया।
विधान भवन के भूतल का नवीनीकृत कॉरिडोर भूतल पर बने कॉरिडोर को नए सिरे से सजाया और बेहतर बनाया गया।
विधान सभा का नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो अब विधायी कार्य और जनहित के मुद्दों को डिजिटल माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचाया जा सकेगा।
विधान परिषद की डिजिटल लाइब्रेरी विधायकों और शोधकर्ताओं को अब डिजिटल संसाधनों के जरिए किताबें और दस्तावेज आसानी से उपलब्ध होंगे।
सीएम योगी ने कहा कि इन आधुनिक सुविधाओं से विधानमंडल का कामकाज और पारदर्शी, तकनीकयुक्त और जनोन्मुखी बनेगा। सौंदर्यीकरण से विधान भवन की भव्यता बढ़ेगी, वहीं पॉडकास्ट स्टूडियो और डिजिटल लाइब्रेरी लोकतंत्र को नई ताकत देंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

CM योगी ने विधान भवन







