Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई ,,नशामुक्त एवं विकसित भारत में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति” – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा मंगलवार को जिला पंचायत सभागार हरदोई में “विकसित भारत @ 2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमावती ने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक नशामुक्त जीवन, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक जनभागीदारी को अपनाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता केवल सरकार से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सुनिश्चित होती है। समाज और शासन मिलकर काम करेंगे तभी परिवर्तन स्थायी होगा।  

कार्यक्रम में विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकारों ने नाट्य रूपांतरण के माध्यम से “नशा मुक्त भारत” और “विकसित भारत” के संकल्प को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरसा कविता अवस्थी, खंड विकास अधिकारी अहिरोरी कामरान नुमानी और क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी रमेश कुमार ने भी विकसित एवं नशामुक्त भारत में नागरिकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी, कर्मचारी, जनपद के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp